Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Video News – बड़ी खबर : सरपंच के पुत्र पर बदमाशों ने की दिनदहाड़े फायरिंग

, ,

Video News – बड़ी खबर : सरपंच के पुत्र पर बदमाशों ने की दिनदहाड़े फायरिंग

फायरिंग की घटना से इलाके में फैली सनसनी

गोली लगने से घायल सरपंच पुत्र सुनील अग्रवाल को किया जयपुर रैफर

YouTube video

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया ] अजीतगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने सरपंच के पुत्र को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलीकांड की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद अजीतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालात गंभीर होने के कारण उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। गोली सुनील के पैर में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलाके के वार्ड-17 में बाइक पर सवार होकर आए चार पांच बदमाश आए थे। सरपंच संतोष अग्रवाल के पुत्र सुनील लुणाका अपने निर्माणाधीन मकान की निगरानी के लिए मजदूरों से बातचीत कर रहा था तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया। इसके साथ ही आसपास की जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में नाकाबंदी भी कराई है।