Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Video News – बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव पहुंचे सीकर

, , ,

Video News – बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव पहुंचे सीकर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री , बाबा रामदेव ,पंडित इंद्रेश उपाध्याय ने दी रैवासा महाराज को श्रद्धांजलि

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व योग गुरु बाबा रामदेव सहित वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय रैवासा धाम पहुंचे जहां उन्होंने देवलोकगमन हुए रैवासा धाम के अग्रपीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राघवाचार्य जी महाराज के देवलोकगमन के बाद उत्तराधिकारी बने राजेंद्र दास जी महाराज से तीनों संतों ने मंदिर प्रांगण में कुछ देर समय व्यतीत कर वार्तालाप की। इस दौरान आसपास के कस्बे वासियों ने बागेश्वर धाम व योग गुरु को माला पहनाई।बागेश्वर सरकार के रैवासा पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने को लोग बेताब नजर आ रहे थे। कुछ एक महिलाएं तो वहां पर नारियल लेकर आई और शास्त्री को भेंट किया। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री योग गुरु बाबा रामदेव वह पंडित इंद्रेश उपाध्याय ने मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान जानकी नाथ मंदिर के दर्शन कर। सनातन धर्म में सुख शांति की कामना की। इस दौरान उनके साथ हवामहल विधायक व हाथौज धाम के पीठाधीश्वर बालमुकंदाचार्य व अभिषेक गुप्ता जयपुर भी मौजूद रहे। शेखावाटी लाइव के लिए दातारामगढ़ से लिखा सिंह सैनी की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur