Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Video News – जबरदस्त बारिश से सड़के बनी दरिया

, ,

Video News – जबरदस्त बारिश से सड़के बनी दरिया

लोसल क्षेत्र में करीब 1 घंटे तक हुई जबरदस्त बारिश

लोसल, [ओम सैनी ] लोसल क्षेत्र में आज शुक्रवार को दोपहर बाद मानसून की जबरदस्त बारिश हुई । लोसल कस्बे सहित इलाके में सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे । दोपहर बाद करीब 1 घंटे तक जमकर बारिश हुई ,जिससे कस्बे में चारों ओर पानी भर गया। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों के घरों में पानी भर गया जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं कस्बे के मुख्य बस स्टैंड बालाजी के मंदिर के पास रोड पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा । बारिश के पानी निकासी को लेकर नगर पालिका द्वारा किए जा रहे तमाम दावे फेल होते नजर आए । पिछले तीन-चार दिनों में प्री मानसून की बारिश से खेतों में बोई गई बाजरा ग्वार आदि की फसलों में ज्यादा बारिश के कारण खराबे की आशंका बन गई है कई इलाकों में किसानों को फसल बीज की बुआई फिर से करनी पड़ सकती है। वही सड़के जल भराव के चलते दरिया बन गई जिसमे बच्चे मस्ती करते हुए भी नजर आए। शेखावाटी लाइव के लिए लोसल से ओम सैनी की रिपोर्ट

YouTube video