Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विधायक पर आम जनता की समस्याओं को नाटक, तमाशा और बकवास बताने का आरोप

,

विधायक पर आम जनता की समस्याओं को नाटक, तमाशा और बकवास बताने का आरोप

दांतारामगढ़ विधायक विरेन्द्र सिंह पर लगा है आरोप

रेनवाल, ( नितीश सांवरिया) दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह पर आम जनता की समस्याओ को नाटक, तमाशा और बकवास बताने के आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कुली गांव में दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ने एक मेडिकल स्टोर के उद्घाटन के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान करणीपुरा गांव की महिलाओ एवं युवाओ ने जन समस्याओ को लेकर अपनी मांगे उनके समक्ष रखी तो वीरेंद्र सिंह ने उनकी समस्याओं को नाटक, तमाशा और बकवास बताया इसके चलते आम जनता आक्रोशित हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता नवदीप सिंह जाटोलिया ने बताया कि दांतारामगढ़ विधायक को करणीपुरा ग्राम की पानी एवं राशन की समस्याओं को लेकर निरंतर उन्हें अवगत करवाया जा रहा है परंतु विधायक उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आश्वासित ही करते रहे हैं और आज जब लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास गए तो उन्होंने समस्याओं को नाटक ,तमाशा और बकवास बताया। इस मौके पर सुनिल जाटोलिया, रिंकू जाटोलिया, ओमप्रकाश, रविंद्र, विजय,अशोक, गोविंद सहित अनेक महिलाए भी मौजूद रही ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur