Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विकास चाहर ने संभाला नीमकाथाना जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार

विकास चाहर ने संभाला नीमकाथाना जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार

नीमकाथाना, हाल ही में नवगठित हुए नीम का थाना जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में विकास चाहर ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पूर्व में झुंझुनू में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। झुंझुनू में छोटे से कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने अपने मृदुभाषी स्वभाव एवं कठिन परिश्रमी होने के चलते विशिष्ट पहचान बनाई थी। वही पत्रकारों के साथ भी इनका व्यवहार मित्रवत रहता था। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के कंधों पर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। वही नवगठित नीमकाथाना जिले के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है।