Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ग्रामीणों ने लगाया सड़क मार्ग पर जाम

,

ग्रामीणों ने लगाया सड़क मार्ग पर जाम

पलसाना खाटू श्याम जी सड़क मार्ग पर

पलसाना,( राकेश कुमावत) गोवटी गांव में अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने पलसाना खाटू श्याम जी सड़क मार्ग पर जाम लगाकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सरकारी भूखंडों और आम रास्तों पर जगह-जगह अतिक्रमण हो रखा है इसके अलावा गांव में पानी निकासी का समाधान नहीं हो रहा। वहीं अलौदा से आने वाली पेयजल पाइप लाइन में भी लोगों ने अवैध कनेक्शन कर रखे हैं समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवा दिया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा जिससे समस्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। इसको लेकर मजबूरन अब ग्रामीणों को सड़क मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू करना पड़ा है हालांकि बाद में करीब 1 घंटे बाद खाटूश्यामजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश कर एसडीएम राजेश मीणा से मामले को लेकर टेलीफोन पर वार्ता करवाई और बाद में एसडीएम की ओर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना हटा लिया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur