लक्ष्मणगढ़, (बाबूलाल सैनी) हरियालों राजस्थान की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हापास गांव के ग्रामीणों ने आगे आकर गांव की बंजर भूमि में सैकड़ों छायादार व फलदार पेड़ लगाने का निश्चय किया है । यह जानकारी देते हुए गांव के सुखदेव सिंह ढाका ने बताया कि गांव की वन विभाग की भूमि पर ग्रामवासियों ने करीब 700 फलदार व छायादार पेड़ लगाने का निर्णय किया है। इसके लिए वन विभाग से इजाजत लेकर गांव के युवा कार्यकर्ता पाइपलाइन बिछाने एवं पेड़ों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग के कार्य में जुटे हुए हैं पहली बरसात के साथ ही पेड़ लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग से औपचारिक सहमति लेकर गांव के हर परिवार ने एक पेड़ को गोद लेकर हापास गांव को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि गांव के जन सहयोग से 1.5 हेक्टेयर वन भूमि पर सघन वृक्षारोपण कर ड्रिप सिस्टम से पानी दिया जायेगा।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जनसहयोग से ग्रामीण करेंगे बंजर भूमि पर पौधारोपण
जनसहयोग से ग्रामीण करेंगे बंजर भूमि पर पौधारोपण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।