Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिक्षक संघ के चुनाव में विपिन शर्मा प्रदेशाध्यक्ष व महेंद्र पाण्डेय मुख्य महामंत्री चुने गये

शिक्षक संघ के चुनाव में विपिन शर्मा प्रदेशाध्यक्ष व महेंद्र पाण्डेय मुख्य महामंत्री चुने गये

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश महासमिति का वार्षिक अधिवेशन सालासर की हनुमंत धाम धर्मशाला में संगठन के प्रदेश सभाध्यक्ष बलजीत सिंह की अध्यक्षता, निजी कॉलेज संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवरंग चौधरी लालासी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर ओझा, प्रदेशाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र पाण्डेय, लक्ष्मणगढ़ के सीबीईओ विद्याधर शर्मा,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एकीकृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा, सीकर जिला सभाध्यक्ष महावीर पूनिया, शिक्षाविद् दीनदयाल पचार, युवा उद्यमी कपिल शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, आयोजन समिति के संयोजक व सीकर जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह खींचड़, सह-संयोजक जोगेन्द्र सिंह रणवा, हरीराम डोटासरा, अशोक राव, रामकृष्ण डोटासरा, राकेश जाट , विनित डोटासरा, जितेन्द्र सोनी, रामचन्द्र मील, बजरंगसिंह राव, मदनलाल गोदारा, हरलालसिंह महरिया, हरफूलसिंह, हनुमान सिंह राव, मदनलाल रोहलण, मोहनलाल महरिया, माणिकचंद आलड़िया, मनोहर जांगिड़, श्रीपाल ढाका, ताराचंद ढाका, ओमप्रकाश जांगिड़, श्याम लाल शर्मा, बोहितलाल राठी, ओमप्रकाश शर्मा, नथमल कटारिया द्वारा माल्यार्पण, शॉल एवं शाफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के सह संयोजक जोगेंद्रसिंह रणवा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र सिंह खींचड़ ने किया।

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में सभी जिलाध्यक्ष एवं मंत्रियों की आम-सहमति से विपिन शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष, मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डेय, सभाध्यक्ष शशिभूषण शर्मा, प्रदेश महामंत्री दीपक ठक्कर को बनाया गया।जिसका महासमिति ने अनुमोदन किया ।सम्मेलन में राजस्थान के समस्त जिलों से जिलाध्यक्ष व जिला मंत्रियों सहित 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur