Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांता मे गणेश चतुर्थी महोत्सव पर विराट कवि सम्मेलन

दांता मे गणेश चतुर्थी महोत्सव पर विराट कवि सम्मेलन

गणेश चतुर्थी महोत्सव 2022 का आगाज

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] गणेश नवयुवक मंडल दांता की ओर से गणेश चतुर्थी महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मंडल के कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहों में बहुत उत्साह हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को चौपड़ बाजार गांधी चौक दांता में विराट कवि सम्मेलन होगा। इसमें हरीश हिंदुस्तानी, लोकेश महाकाली, बाबू बंजारा, विवेक पारीक, रोहित झनाट व हरिओम पारीक काव्य पाठ करेंगे। बुधवार को बागवाली बगीची के शिव मंदिर में शिव मंडल में गणेश मूर्ति स्थापना कर गणेश जी को 1008 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। दोपहर सवा तीन बजे बाग वाली बगीची से शाही लवाजमें और दिल्ली के कलाकारों के द्वारा नृत्य नाटिका के साथ झांकी निकाली जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur