Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर विराट कवि सम्मेलन 18 सितम्बर को

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर विराट कवि सम्मेलन 18 सितम्बर को

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम दांता नगरपालिका में किया जा रहा है जिसमें विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 18 सितम्बर 2023 रात्रि 8.15 बजे से चौपड़ बाजार में होगा जिसमें आमंत्रित कवि सुनील व्यास मुंबई, राम भदावर ईटावा, हास्य कवि अर्जुन अल्हड़ चेचट कोटा,नम्रता नमिता भोपाल एवं संचालक: हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़ ,संयोजक हरिओम पारीक बाज्यावास होंगे।बागवाली बगीची में स्थित श्री गणेश मंदिर में 19 सितम्बर 2023 दोपहर 12:15 बजे 1008 लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा एवं दोपहर 2:15 बजे बाग वाली बगीची से शाही लवाजमे व दिल्ली की प्रसिद्ध नृत्य नाटिकाओं के साथ विशाल शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी जो दांता के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः बाग वाली बगीची पहुंचेगी।आयोजकर्ता : श्री गणेश नवयुवक मण्डल, दांता निवेदक: समस्त नगरपालिकावासी दांता ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur