Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भारतीय शिक्षा प्रसार समिति सीकर के जिलाध्यक्ष बने विष्णु भूत

भारतीय शिक्षा प्रसार समिति सीकर के जिलाध्यक्ष बने विष्णु भूत

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] विद्या भारती राजस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा प्रसार समिति सीकर की जिला कार्यसमिति के निर्विरोध हुए चुनाव में समाजसेवी भामाशाह उधोगपति विष्णु भूत जिला अध्यक्ष चुने गए है। सांवली मार्ग सीकर स्थित आदर्श विद्या मंदिर आयोजित साधारण सभा में निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार महला ने निर्वाचन की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर विष्णु भूत, उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर बंसल, कोषाध्यक्ष पद पर राधा किशन चोबदार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इससे पूर्व आयोजित साधारण सभा की अध्यक्षता कमल किशोर बंसल की ने की जबकि प्रांतीय मंत्री बृजमोहन मुख्य अतिथि थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय शिक्षा प्रसार समिति जिले में 28 आदर्श विद्या मंदिर स्कूलों का संचालन करती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur