लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहली बार लक्षमनगढ आगमन पर विष्णु भूत का होटल पारस में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के युवा जिलाध्यक्ष संदीप बजाज एवं कमल तोदी ने बताया कि कार्यक्रम की अग्रवाल पंचायत समिति के अध्यक्ष सुरेश मोदी की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश मंत्री पवन गोयनका, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल चिराणिया, समाजसेवी श्यामसुंदर खाटूवाला एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भूत मंचस्थ थे । संगठन के प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला एवं सुरेश बजाज ने बताया कि समाज बंधुओ ने भूत का माल्यार्पण कर दुपट्टा एवं साफा पहनाकर तथा प्रतिक चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर कांग्रेस नगर कमेटी में समाज के विमल चिरानिया, शशिकांत नाऊवाला एवं प्रतिनिधि सुभाष जाजोदिया को पदाधिकारी मनोनीत किए जाने पर तीनों का भी माल्यार्पण एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया । समारोह में लखीप्रसाद बादुसरिया लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला सुरेश बीबीपुरिया प्रमोद चिरानिया निशांत गोयनका कमलेश खेडिया कमल तोदी सुरेश बजाज सहमंत्री राजेश क्याल पूर्व पार्षद राजेश जाजोदिया विनीत बजाज रवि जाजोदिया राजेश बजाज शशिकांत नाऊवाला सूर्यप्रकाश पंसारी अग्रवाल नवयुवक के मंत्री दिनेश बजाज कोषाधक्ष जयप्रकाश जाजोदिया प्रफुल्ल बजाज पत्रकार आकाश झुरिया सुमित तोदी अभिषेक बजाज विपिन जाजोदिया मेहुल बजाज ऋषि जाजोदिया मुकेश बजाज प्रह्लाद अग्रवाल सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अग्रवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष बने विष्णु भूत का किया भव्य स्वागत
अग्रवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष बने विष्णु भूत का किया भव्य स्वागत




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।