Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सैनी महापंचायत को लेकर दांतारामगढ़ का किया दौरा

सैनी महापंचायत को लेकर दांतारामगढ़ का किया दौरा

दांतारामगढ़, ( प्रदीप सैनी ) सैनी समाज ने 20 जून को होने वाली सैनी समाज उत्थान महापंचायत को लेकर दांतारामगढ़ का दौरा किया। सैनी समाज संस्थान दांता के अध्यक्ष कैलाश चन्द खड़ोलिया, रामनिवास सांखला, कमल सैनी, प्रहलाद, प्रमोद, मूलचंद, गजानंद, विनोद, दुलीचंद टांक, राधेश्याम, बाबूलाल, रूपाराम, तेजपाल, राकेश आदि समाज के लोगों से मिलकर महापंचायत की तैयारियां को लेकर चर्चा की। इन्होंने महापंचायत में अधिक है अधिक लोगों के साथ पहुंचने का आश्वासन दिया हैं। इसी प्रकार सैनी महापंचायत को लेकर श्यामगढ़ का भी दौरा किया। इस दौरान श्यामगढ़ से अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, श्रवण लाल, बंशीलाल, गोकुलचंद, माणकचन्द, रुघाराम, जगदीश प्रसाद आदि लोगों से मिलकर महापंचायत की तैयारिया को लेकर चर्चा की। इन्होंने महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में आने को कहा। इस मौके पर हर्ष सरपंच घासीराम सैनी, शंकरलाल हर्ष, पार्षद शंकर सांखला, पत्रकार सुनील हर्ष सुशील रेटा, हेमन्त सांखला, मुकेश सैनी हर्ष, ईश्वर सैनी सीकर, अजय सीकर, महेंद्र हर्ष साथ रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur