Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विवेकानंद क्रिकेट कप का समापन

,

विवेकानंद क्रिकेट कप का समापन

श्री बुधगिरि मढ़ी के मेला मैदान में

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] प्रसिद्ध सिध्दपीठ एवं तपोस्थली श्री बुधगिरि मढ़ी के मेला मैदान में हिन्दू एकता मंच, फतेहपुर के तत्वावधान मे स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में आयोजित विवेकानंद क्रिकेट कप-2022 का आज समापन हुआ। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में श्री बुधगिरि मढ़ी के पीठाधीश्वर महंत श्री दिनेशगिरि जी महाराज उपस्थित रहे। हिन्दू एकता मंच की ओर से कुलदीप पीपलवा एवं कमल सैनी ने पूज्य महाराज श्री का माल्यार्पण कर और साफा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। आयोजन समिति के कृष्ण कांत सैनी ने बताया कि इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजय क्रिकेट क्लब ने टोस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में श्री लक्ष्मीनाथ क्रिकेट क्लब सात विकेट खोकर निर्धारित 15 ओवर में केवल 136 रन ही बना सकी। इस प्रकार विजय क्रिकेट क्लब फतेहपुर ने 14 रनों से यह फाइनल मुकाबला जीत कर श्री विवेकानंद क्रिकेट कप (VCC-2022) अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट व फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अजय छिरंग रहा और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मूलचंद रहा। पूज्य दिनेशगिरि जी महाराज ने सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं विजेता टीम विजय क्रिकेट क्लब को विवेकानंद ट्राफी व नकद 11000 रुपये एवं उपविजेता टीम श्री लक्ष्मीनाथ क्लब को उपविजेता ट्राफी व नकद 5100 रु. का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर महंत श्री दिनेशगिरि जी महाराज ने आयोजन समिति एवं सभी खिलाड़ियों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर प्रियांशु छकड़ा, शुभम दलाल, अमित गढ़वाल, कृष्णकांत गढ़वाल, प्रदीप सारस्वत, हिमांशु जत्ती, कुलदीप चौधरी, बंशीधर रिणवा, सोमराज नायक, राजकुमार चोटिया, पंकज नागवान, बंटी जांगिड़, एडवोकेट विशाल सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur