थाना इलाके के पटवारी का बास में मंगलवार को एक विवाहिता ने अपने ही मकान में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि मृतका पटवारी का बास निवासी 25 वर्षीय पूनम देवी पत्नी नरेंद्र कुमार शर्मा है। मृतका के पिता सांवरमल शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि मेरी पुत्री पूनम देवी का 7 दिसंबर 2013 को पटवारी का बास निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ विवाह हुआ था। आज सूचना मिली की उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने परिजनों के दी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विवाहिता के शव का मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका तीन महिने की गर्भवती थी तथा उसके चार साल की एक पुत्री भी है। पति नरेन्द्र सिंघाना में एक निजी बैंक में कार्यरत है तथा जिस वक्त उसने फांसी लगाई उस वक्त घर में उसकी सास ही थी।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त
विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

