Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मतदाता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

श्रीमाधोपुर कस्बे में

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया ] श्रीमाधोपुर कस्बे के कन्या महाविद्यालय, शास्त्री महाविद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मतदाता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपखंड कार्यालय श्रीमाधोपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुलदीप ने बताया कि शिविर में छात्रों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं वोटर आईडी कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य,मुकेश कुमार खारिया नायब तहसीलदार, रतन लाल सैनी मास्टर ट्रेनर वोटर हेल्पलाइन एप एसडीएम कार्यालय श्रीमाधोपुर सहित प्रधानाचार्य ,स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur