सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सीकर कमर उल जमान चौधरी के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 2 अप्रेल 2024 को प्रात: 6:30 बजे मतदाता जागरूकता की मेगा ईवेन्ट स्वीप वॉकाथॉन को जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर नरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि वॉकाथॉन श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर के खेल मैदान से प्रारंभ होकर बजरंग कांटा, सिटी डिस्पेंसरी -2, जाट बाजार, कल्याण सर्किल से होते हुए वापिस श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर के खेल मैदान में विसर्जित होगी। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी सीकर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करके निर्देशित किया है कि वॉकाथॉन के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर वॉकाथॉन की संपूर्ण तैयारी संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मतदान जागरूकता की मेगा ईवेन्ट स्वीप वॉकाथॉन का आयोजन कल
मतदान जागरूकता की मेगा ईवेन्ट स्वीप वॉकाथॉन का आयोजन कल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।