रानोली पुलिस के हैड कांस्टेबल सांवताराम पर गोली चलाने के मामले में वांछित अपराधी हेमन्त जाट को शनिवार को रानोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि आर्म्स एक्ट में मुल्जिम हेमन्त जाट वांछित था। जिसकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप, रानोली थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने टीम गठित कर मुल्जिम हेमन्त के छुपने के संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी। इस दौरान मुल्जिम हेमन्त जाट को कनवारी चुरू से दस्तयाब किया गया। पूछताछ में हेमन्त जाट ने अपने साथी सुभाष खर्रा के साथ मिलकर सीकर, श्रीमाधोपुर, खाटूश्यामजी, खण्डेला, रानोली में अपहरण, लूट की वारदात किया जाना स्वीकार किया है। मुल्जिम हेमन्त जाट व सुभाष खर्रा से लूटे गये वाहनों तथा हथियार की खरीद के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है। ये दोनों शातिर किस्म के चोर है। इन दोनों के द्वारा कस्बे से वाहन किराये पर लेकर, चालक को सुनसान जगह पर बंदी बनाकर बीहड या जंगल क्षेत्र में किसी पेड़ या खंभे के बांधकर वाहन लेकर भाग जाते थे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / वांछित अपराधी को रानोली पुलिस ने किया गिरफ्तार
वांछित अपराधी को रानोली पुलिस ने किया गिरफ्तार


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

