Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मारपीट व हत्या के प्रयास में वांछित मुल्जिमान गिरफ्तार

मारपीट व हत्या के प्रयास में वांछित मुल्जिमान गिरफ्तार

गिरफ्तारशुदा दोनों मुल्जिम है सगे भाई

अक्षय ने अपने भाई विक्की उर्फ विकास के साथ मिलकर अपनी पत्नी आशा का हाथ चाकू से काटकर की थी मारपीट

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में अजीतगढ़ थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड के नेतृत्व में श्रीराम हैड कांस्टेबल, ताराचंद कांस्टेबल की गठित टीम द्वारा एक मामल में कार्यवाही करते मुल्जिमान विकास उर्फ विक्की पुत्र छीतरमल व अक्षय कुमार पुत्र छीतरमल सांसी निवासी अजीतगढ़ पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर को हत्या के प्रयास के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि दिनांक 30-01-2022 को परिवादी मिट्ठूलाल सांसी निवासी श्यामनगर विस्तार बैनाड़ रोड जयपुर ने मारपीट व हत्या का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।जिस पर कार्यवाही करते हुए मुल्जिमो को प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आशा के पति अक्षय व अक्षय के भाई विक्की उर्फ विकास दोनों आशा के हाथ को चाकू से काटने व अपने सास ससुर के साथ गंभीर मारपीट करने में वांछित थे।मुलजिम अक्षय अपनी पत्नी आशा का हाथ काटने व सास ससुर के साथ गंभीर मारपीट करने बाद दिल्ली चला गया व वहाँ रिक्शा चलाने लग गया ।अब अक्षय के दिल्ली से आने के बाद मुखबिर की सूचना पर अक्षय व विक्की उर्फ विकास को इनके घर से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur