Shekhawati Live

साप्ताहिक समीक्षा बैठक: संपर्क पोर्टल पर विशेष ड्राइव के निर्देश

संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं और सीएमओ प्रकरणों पर रहा फोकस

 
Sikar district collector chairs weekly review meeting with officials

सीकर, जिला कलक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

संपर्क पोर्टल प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सीएमओ से संबंधित प्रकरणों में सभी विभाग तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत करें।

एक माह तक चलेगा विशेष ड्राइव

संपर्क पोर्टल की परिवेदनाओं के पूर्ण निस्तारण के लिए आगामी एक माह तक विशेष ड्राइव चलाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं परिवादियों से संपर्क कर उनके प्रकरणों का समाधान करेंगे।
साथ ही प्रत्येक विभाग में गजेटेड स्तर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो संपर्क पोर्टल प्रकरणों के लिए उत्तरदायी होगा।

फ्लैगशिप योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पर जोर

जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति बढ़ाने पर बल देते हुए जिन योजनाओं के लक्ष्य अपूर्ण हैं, उनमें शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से

  • लाडो प्रोत्साहन योजना

  • स्वच्छ भारत मिशन

  • कुसुम कंपोनेंट ए एवं सी

  • RDSS योजना

  • UDID कार्ड

  • पेंशन सत्यापन
    में प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।

लोकायुक्त व मानवाधिकार प्रकरणों पर निर्देश

एडीएम सिटी भावना शर्मा ने लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण तथा लाइट्स पोर्टल में समय पर जवाबनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनसुनवाई से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेकर समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे. पी. गौड़, सहायक निदेशक (प्रशासनिक सुधार) इंदिरा शर्मा, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता जे. पी. यादव, सीपीओ अंजली, सीडीईओ सुरेंद्र सिंह शेखावत, उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. अनील शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी. पी. महर्षि सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।