Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दो भाइयों का आईएएस में एक साथ चयन होने पर किया स्वागत

दो भाइयों का आईएएस में एक साथ चयन होने पर किया स्वागत

रूपगढ़़ में ग्रामीणों व रैगर समाज ने किया शानदार स्वागत

सीकर, [प्रदीप सैनी ] जिले के भांवता गांव के लाडले दो भाइयों का भारतीय प्रशासनिक अधिकारी सेवा में एक साथ चयन होने पर अपने ननिहाल रूपगढ़ गांव मे आने पर रूपगढ़ के ग्रामीणों व रैगर समाज द्वारा शानदार स्वागत किया गया। मुकेश कुमार बाकोलिया ने बताया कि भांवता गांव के आईएएस दोनों
भाइयों डॉ. कृष्णकांत कनवाड़िया व डॉ. राहुल कनवाड़िया का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। दोनों भाइयों के एक साथ आईएएस बनने पर ननिहाल में पहली बार आने पर स्वागत किया गया। आईएएस की बहन डॉ. प्रियंका कनवाड़िया, उनकी माता पार्वती देवी व पिता हीरालाल कनवाड़िया का भी स्वागत किया गया। इस दौरान रूपगढ़ सरपंच प्रतिनिधि भगवानाराम छब्बरवाल, बजरंग जाटोलिया, श्रवण बाकोलिया, अमरचंद रोज, जगदीश प्रसाद शर्मा व रामेश्वर गुर्जर सहित अनेक रैगर समाज के लोग एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur