Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में महिला एवं बाल विकास योजनाओं का ओचक निरीक्षण

,

सीकर में महिला एवं बाल विकास योजनाओं का ओचक निरीक्षण

Sikar News (सीकर समाचार) : सीकर में महिला एवं बाल विकास योजनाओं का ओचक निरीक्षण

सीकर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की ओचक जांच की गई।
यह निरीक्षण सरोज ढाका, उप निदेशक (वि.खा.का.), समेकित बाल विकास सेवाएं राजस्थान, जयपुर द्वारा किया गया।

 कार्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान

  • उप निदेशक कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीकर

  • आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 32-2, वार्ड नंबर 7 (सीकर शहर)

में संचालित विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की गहन समीक्षा की गई।

 प्रेरणा अभियान 2.0 पर विशेष निर्देश

निरीक्षण के दौरान वर्तमान में संचालित प्रेरणा अभियान 2.0 के अंतर्गत—

  • सर्वे क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों का अधिकाधिक पंजीकरण

  • 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की APAR ID बनाए जाने

  • पंजीकृत लाभार्थियों की ABHA ID तैयार करने

  • बच्चों की सतत वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring)

सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

“पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम की समीक्षा

भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित
ईसीसीई (ECCE) आधारित “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान शत-प्रतिशत बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 संवाद और सराहना

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने

  • मानदेयकर्मियों

  • आंगनबाड़ी में उपस्थित बच्चों

  • महिला पर्यवेक्षकों व अधिकारियों

से संवाद किया और उनकी कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए विभागीय कार्यों को
समर्पित भाव से करने के लिए प्रेरित किया।

 ये अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर

  • डॉ. सुनील कुमार जांगिड़, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीकर

  • रिया पूनियां, सीडीपीओ, सीकर शहर

  • सरिता ढाका, महिला पर्यवेक्षक

  • शेव सिंह शेखावत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी

  • नरेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक सांख्यिकी अधिकारी

  • कुलदीप सिंह शेखावत, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय

  • विजेन्द्र सिंह, सहायक प्रोग्रामर

  • दीपेन्द्र, सुभाष कुमार (कनिष्ठ सहायक)

  • रामप्यारी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

  • पिंकी, सहायिका

मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur