Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / महिलाओं का कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब

,

महिलाओं का कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब

हजारों की तादाद में शामिल हुई महिलाएं

कृष्ण अर्जुन,राजा परीक्षित, घोड़े, भजन मंडली के साथ उमड़ा जनसैलाब

लक्ष्मणगढ़ के इतिहास की सबसे विराट कलश यात्रा का हुआ आयोजन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] लक्ष्मणगढ़ के इतिहास में पहली विराट महिला कलश यात्रा निकली तथा हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा श्री रघुनाथ जी के मंदिर से पूजा अर्चना के बाद श्रीमद् भागवत कथा वाचक परम् पूज्य गोवत्स राधाकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल रामलीला मैदान पहुंची। जहां ब्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा का वाचन किया।

कलश यात्रा में सबसे आगे शहनाई वादक, मंगलगीत गाती बालिकाएं, रामदेव जी महाराज, गोगाजी महाराज, तेजाजी महाराज की झांकी घोड़े पर सवार, कृष्ण अर्जुन की झांकी,हजारों की तादाद में महिला कलश, भजन मंडली के बड़ी तादाद में धर्म प्रेमी, श्रद्धालु भक्त, कथा आयोजक श्रीमती पाना देवी गिरधारी लाल सैनी भागवत के साथ रथ पर सवार होकर कथा वाचक महाराज श्री तथा राजा परीक्षित की झांकी साथ थी । कलश यात्रा का व्यापारियों की ओर से जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

लक्ष्मणगढ़ के इतिहास की सबसे विशाल व बड़ी कलश यात्रा में पहली बार हजारों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुए जबकि शोभा यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। कथा के पहले दिन महाराजश्री ने श्रीमद्भागवत माहात्म्य,धुंधुंकारी मोक्ष प्रसंग ,भक्ति नारद संवाद परिक्षित जन्म का प्रसंग सुनाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur