Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ़ के इतिहास की सबसे विशाल व भव्य कलश यात्रा निकालने का महिलाओं ने लिया संकल्प

लक्ष्मणगढ़ के इतिहास की सबसे विशाल व भव्य कलश यात्रा निकालने का महिलाओं ने लिया संकल्प

गोवत्स परम् पूज्य राधाकृष्ण जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा रामलीला मैदान लक्ष्मणगढ़ में 16 से 22 अक्टूबर तक

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] यहां रामलीला मैदान में 16 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली परम् पूज्य गोवत्स राधाकृष्ण जी महाराज की श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पूर्व निकलने वाली महिला कलश यात्रा को लक्षमनगढ के इतिहास की विशाल व भव्य कलश यात्रा निकालने का संकल्प लक्ष्मणगढ़ की मातृ शक्ति ने शुक्रवार को राकसिया कोठी में आयोजित मीटिंग में लिया।

कलश यात्रा को लेकर महिला समिति की आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता श्री ऋषिकुल विद्यापीठ की प्राचार्या डॉ रेखा शर्मा ने की। इस अवसर पर आयोजन समिति के मंत्री पुरुषोत्तम मिश्रा ने कथा, कलश यात्रा, शोभा यात्रा व प्रभातफेरी की व्यवस्थाओं, ज़िम्मेदारियों, सामाजिक संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से व्यवस्था में सहयोग के लिए मिले आश्वासन की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने लक्ष्मणगढ़ के सभी वार्डों में महिला वार्ड प्रभारी नियुक्त किए जाने की जानकारी देते हुए डॉ अर्चना पुरोहित को कलशयात्रा की व्यवस्था की प्रभारी बनाये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ पुरोहित सभी वार्डों में वार्ड प्रभारी महिलाओं से संपर्क कर महिला कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं की सूची तैयार कर सूची को अंतिम रूप देकर आयोजन समिति को उपलब्ध करायेगी। तथा कलशयात्रा में झांकी तैयार करने की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगी। मीटिंग में राजकीय महाविद्यालय मुकुंदगढ़ की सहायक आचार्य डॉ सुधा जाजोदिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासनी की उपप्राचार्य शोभा शर्मा, ऋषिकुल विद्यापीठ की शिक्षिका संजना शर्मा, बगडिया बीएड कॉलेज की व्याख्याता डॉ अर्चना पुरोहित, महिला नेत्री अलका शर्मा, डॉ रेखा शर्मा आदि ने संबोधित किया।

यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रवक्ता सज्जन कुमार बबेरवाल ने बताया कि इस अवसर पर संगीता बबेरवाल, सुमन जांगिड़, संतोष चुडीवाला, ज्योत्स्ना पांडे, रुपा खीचड़, संगीता सैनी, अरूणा पाराशर, शशि पारीक, सुनीता पारीक, राधिका पारीक, निशा सोनी सुनीता सोनी, लीला देवी, पाना देवी सैनी, सुमित्रा देवी, दुर्गा देवी, गोमती देवी, शांति देवी,लीला देवी, उमा देवी, ममता देवी, आनंदी देवी,मूली देवी सहित वार्ड प्रभारी महिला मौजूद थी। संचालन महेंद्र चुनवाल ने किया।इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल सैनी, अनिल बागड़ी, कंट्रोल रूम प्रभारी झाबरमल सिंगोदिया, बाबूलाल सैनी, मनोज शर्मा, महावीर जाजम, भागीरथ गौड़ आदि भी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur