Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा की अध्यक्षता में युवा संवाद कार्यक्रम कल

राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा की अध्यक्षता में युवा संवाद कार्यक्रम कल

नवीन युवा नीति पर संभाग स्तरीय

सीकर, जिला युवा बोर्ड सीकर के सचिव तरुण जोशी ने बताया कि राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सीताराम लाम्बा की अध्यक्षता में जिला युवा बोर्ड सीकर द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पूजा विवाह स्थल, नवलगढ़ रोड़ ग्रामीण महिला कॉलेज के पास सीकर में युवा संवाद नवीन राज्य युवा नीति पर संभाग स्तरीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 17 मई (मंगलवार) को प्रात: 11 आयोजित किया जायेगा। जिसमें राज्य की नवीन युवा नीति पर चर्चा करते हुए मसौदा तैयार किया जायेगा। इस अवसर पर जयपुर संभाग के कुल 200 युवा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर तकनीकी सहयोग के लिए यूएनएफपीए की राज्य टीम के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur