Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खण्डेला में युवाओं ने तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

खण्डेला में युवाओं ने तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

अग्निपथ योजना का विरोध कर

खण्डेला, [आशीष टेलर ] शुक्रवार को खण्डेला में युवाओं ने अग्निपथ योजना का विरोध कर तहसीलदार सुमन चौधरी को ज्ञापन दिया। केंद्र सरकार की सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना का विरोध अब खण्डेला में भी देखने को मिल रहा है, साथ ही युवाओ ने सरकार और प्रशासन को प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
युवाओ का कहना है कि इस योजना से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी साथ ही समाज के सैन्यकरण का भी खतरा है, युवाओ ने पुरानी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने को लेकर भी नाराजगी जताई। ज्ञापन देने वालो में दिनेश मीणा, संदीप गुर्जर, भारत कुमावत, अजय वर्मा, विकाश वर्मा, भरत शेखावत सहित कई युवा शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur