Hindi News / विशेष / Khatu Shyam Birthday 2025: इस दिन मनाया जाएगा खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन, मंदिर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Khatu Shyam Birthday 2025: इस दिन मनाया जाएगा खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन, मंदिर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Khatu Shyam Birthday 2025: राजस्थान का खाटू श्याम मंदिर देश ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है। हर साल बड़े पैमाने पर लोग खाटू श्याम मंदिर जाते हैं। खाटू श्याम मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। बहुत सारे लोगों को खाटू श्याम बाबा के बर्थडे के बारे में जानकारी नहीं होती।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाटू श्याम बाबा का जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, यानी देवउठनी एकादशी के दिन हुआ था। 1 नवंबर 2025 को खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा।

चूरमा और पेड़े का लगता है भोग

खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन चूरमा और पेड़े का भोग लगाया जाता है। इस दिन मंदिर की विशेष सजावट होती है।

खाटू श्याम बाबा को विशेष तरह के पेड का भोग लगता है और चूरमा के बिना खाटू श्याम बाबा का पूजा पूरा नहीं होता है। खाटू श्याम मंदिर अगर आप जा रहे हैं तो आप चूरमा और पेड़ा लेकर जरूर जाएं।


देवउठनी एकादशी को श्याम नगरी में होंगे विशेष आयोजन
1 नवंबर को जब खाटू नगरी में ‘जय श्याम’ के जयकारे गूंजेंगे, तब भक्तजन अपने घरों और मंदिरों में बाबा के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाएंगे। यह दिन सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम होगा। उस बाबा श्याम के नाम, जो हर हारने वाले का सहारा बनते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur