Aaj ka Rashifal 24 January 2026: आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छा सन्देश लेकर आ रहा है। राशिफल का आंकलन ग्रहों की स्थति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, मकर, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि और चंद्रमा का विष योग मीन राशि में बना हुआ है।
मेष आज का राशिफल : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने वाला, ध्यान रखें कि लेन-देन के काम निपटाते समय आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।
वृष आज का राशिफल : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, भागदौड़ करने पर आपकी कामकाजी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।
मिथुन आज का राशिफल : जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, आम हालात भी ठीक-ठाक रहेंगे।
कर्क आज का राशिफल : मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर दूसरों पर हावी, प्रभावी रखेगा, शत्रु भी आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।
सिंह आज का राशिफल : पूरा परहेज तथा संभाल रखने के बावजूद पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, किसी की जिम्मेदारी में भी फंसने से बचना चाहिए।
कन्या आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना जरूरी होगा।
तुला आज का राशिफल : अशांत, परेशान तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल : इरादों में मजबूती, कारोबारी दशा संतोषजनक, संतान के सपोर्टिव रुख पर भरोसा करना ठीक रहेगा।
धनु आज का राशिफल : भरपूर जोर लगाकर जमीनी कामों के लिए की गई आपकी कोई कोशिश अच्छा नतीजा दे सकती है, इज्जत-मान की प्राप्ति।
मकर आज का राशिफल : मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।
कुंभ आज का राशिफल : टिचिंग, कोचिंग मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मीन आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाजी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें।
