Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / Aaj Ka Rashifal: आज कर्क मीन समेत इन राशियों का भाग्य साथ देगा, पढ़ें 10 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कर्क मीन समेत इन राशियों का भाग्य साथ देगा, पढ़ें 10 फरवरी का राशिफल

आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) : Aaj Ka Rashifal : आज बुधवार को इन 6 राशियों के जीवन में खूब मचेगी हलचल, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का हाल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार के दिन कई राशियों के लिए दिन अति शुभ रहने वाला है। आपकी दैनिक दिनचर्या का आंकलन ग्रहों की स्थति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल – गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। सूर्य और मंगल मकर राशि में। बुध और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है 10 फरवरी मेष से मीन सभी राशियों का हाल 

मेष आज का राशिफल : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

वृष आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोई भी कोशिश अनमने मन से न करें, मगर घरेलू मोर्चा पर टैंशन परेशानी रहने का डर।

मिथुन आज का राशिफल: विरोधी नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए कमजोर दिखने वाले शत्रु के साथ भी टकराव से बचना चाहिए।Aaj Ka Rashifal

कर्क आज का राशिफल: संतान का रवैया कुछ सख्त, नाराजगी तथा मनमर्जी करने वाला होगा, इसलिए समझदारी के साथ उसे टैकल करना ठीक रहेगा।

सिंह आज का राशिफल: कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए किसी भी अदालती काम को हाथ में लेने से संकोच करना ठीक रहेगा।

कन्या आज का राशिफल: हल्की सोच तथा नेचर वाले साथियों से फासला रखना सही रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।Aaj Ka Rashifal

तुला आज का राशिफल: चूंकि कारोबारी कामों के लिए सितारा कमजोर है, इसलिए न तो कामकाजी टूर करें और न ही कारोबारी काम बेध्यानी से करें।

वृश्चिक आज का राशिफल: कारोबारी  दशा ठीक-ठाक रहेगी, मगर मन डरा-डरा सा रहेगा तथा कमजोर मनोबल के कारण आप कोई भी फैसला न कर सकेंगे।

धनु आज का राशिफल:  सितारा चूंकि उलझनों-झमेलों वाला है, इसलिए न तो कोई नई कोशिश शुरू करें और न ही किसी के झांसा में फंसें।

मकर आज का राशिफल: मिट्टी, रेता, बजरी, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कुंभ आज का राशिफल: सरकारी काम में किसी न किसी बाधा रुकावट के उभरने का डर, इसलिए जो भी यत्न करें, भरपूर जोर लगाकर करें। Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी कम ही लगेगा।