Aaj Ka Rashifal 30 January 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए सुबह रहने वाला है। आपकी दैनिक राशि का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से किया जाता है और आपके ग्रह आज गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का 30 जनवरी का हाल
मेष आज का राशिफल : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफेक्टिव रखेगा, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
वृष आज का राशिफल: व्यापार कारोबार में लाभ, कामकाजी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग अच्छा रिजल्ट देगी, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।
मिथुन आज का राशिफल: कारोबारी कामों की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर गिरने-फिसलने तथा सेहत के बिगड़ने का डर रहेगा।
कर्क आज का राशिफल: चूंकि सितारा नुकसान परेशानी देने वाला है इसलिए लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के काम आंखें खोलकर करने ठीक रहेंगे।
सिंह आज का राशिफल: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, गारमेंट्स का काम करने वालों को अपनी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
कन्या आज का राशिफल: जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, शत्रु कमजोर, तेजहीन रहेंगे, मगर घरेलू मोर्चा पर तनातनी रहने का डर।
तुला आज का राशिफल: धार्मिक कामों में ध्यान, भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, आम हालात अनुकूल चलेंगे।
वृश्चिक: पेट की तरफ से परेशानी रहने का डर, न तो किसी पर ज्यादा भरोसा करें और न ही किसी के झांसा में फंसें।
धनु आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-मनोरथों में कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का लिहाज करेंगे।
मकर आज का राशिफल: अशांत, परेशान, डिस्टर्ब मन के कारण आप किसी भी यत्न को आगे न बढ़ा सकेंगे, सफर भी टाल दें।
कुंभ आज का राशिफल: यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम आगे बढ़ सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति, इरादों में कामयाबी मिलेगी।
मीन आज का राशिफल: प्रॉपर्टी के कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, कारोबारी दशा भी संतोषजनक।
