Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा राहु मिलकर बनाएंगे ग्रहण योग, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, देखें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा राहु मिलकर बनाएंगे ग्रहण योग, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, देखें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए उत्तम रहने वाला है। बता दे की ग्रहों की स्थिति की बात की जाए तो आज गुरु कर्क राशि में रहेंगे। केतु सिंह राशि में रहेंगे। तुला राशि में सूर्य, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्रमा मकर राशि में सायं काल में कुंभ राशि के हो जाएंगे, जहां राहु के साथ संयोग करेंगे। जिसके कारण आज ग्रहण योग बनाएंगे। बता दे की 27 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। चलिए जानते है आज 27 नवंबर को वीरवार को आपका दिन कैसा रहेगा

मेष आज का राशिफल : आज का का दिन मेष राशि वालो के लिए विचित्र रहने वाला है । यात्रा कष्टप्रद हो सकती है लेकिन नुकसानदेह नहीं होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगी। व्यापार की स्थिति ठीक है। काली वस्तु का दान करें। Aaj Ka Rashifal

वृषभ आज का राशिफल: आज के दिन आप कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर और स्वयं के स्वास्थ्य पर आज ध्यान दे। आज प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम स्थिति बनी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन आज का राशिफल: आज के दिन आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धर्मकर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क आज का राशिफल: आज यात्रा करते समय आप ध्यान रखें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें। Aaj Ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल: आज सिंह राशि वालों की स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में अभी कोई रिस्क न लें। प्रेमी प्रेमिका उतावले हो करके मुलाकात न करें नुकसान होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या आज का राशिफल: आज कन्या राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं डिस्टर्ब हो जाएंगे। पैरों में थोड़ा चोट चपेट लगने का है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला आज का राशिफल: आज तुला राशि वालों के बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल: आज वृश्चिक राशि वालों का घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। भूमि भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल: आज धनु राशि वाले नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। नाक, कान गला की परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर आज का राशिफल: आज मकर राशि वालों को जुबान पर काबू रखें। धन का निवेश न करें धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ आज का राशिफल: आज कुंभ राशि वालों को घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा अपने अंदर। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन आज का राशिफल: आज मीन राशि वालों के अनाब शनाब खर्चे होंगे। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।Aaj Ka Rashifal

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur