Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / Aaj Ka Rashifal 14 November 2025 : आज शुक्रवार को सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025 : आज शुक्रवार को सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 14 November 2025: राशिफल के अनुसार आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। बता दे की ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है आज मेष से मीन सभी राशियों का हाल

मेष आज 14 नवंबर का राशिफल – बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ आज 14 नवंबर का राशिफल- आज के दिन आप को घरेलू कलह से झूझना पड़ सकता है। सीने में विकार संभव है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कलह से बचें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।Aaj ka Rashifal

मिथुन आज 14 नवंबर का राशिफल- आज के दिन आपकी व्यापारिक स्थिति थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगी। पराक्रम अभी रंग नहीं लाएगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क आज 14 नवंबर का राशिफल- आज के दिन जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। जुबान पर हर वक्त काबू रखें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह आज 14 नवंबर का राशिफल- तनाव बढ़ा रहेगा। बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या आज 14 नवंबर का राशिफल- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अनाब-सनाब खर्चे होंगे। अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।Aaj ka Rashifal

तुला आज 14 नवंबर का राशिफल- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक आज 14 नवंबर का राशिफल- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा, लेकिन कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु आज 14 नवंबर का राशिफल-आज के दिन यात्रा आप ध्यान से करें। भाग्य साथ नहीं देगा। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर आज 14 नवंबर का राशिफल- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। तांबें की वस्तु दान करें।Aaj ka Rashifal

कुंभ आज 14 नवंबर का राशिफल- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम दिख रही है। प्रेम, संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन आज 14 नवंबर का राशिफल- बता दे की आज के दिन आप पर दुश्मन हावी हो सकते है । सजग रहिएगा। हालांकि नुकसान नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur