Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / लोहार्गल कुंड में सर्व पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

,

लोहार्गल कुंड में सर्व पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

लोहार्गल धाम में श्रद्धालुओं को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना

उदयपुरवाटी, कस्बे के निकटवर्ती धार्मिक स्थल लोहार्गल सूर्यकुंड में सर्व पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में भगवान के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगी। लोहार्गल सूर्यकुंड पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ रही। जहां पुलिस जाब्ता पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान अमावस्या पर आए हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर दान पुण्य कर घर परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं लोहार्गल ग्राम पंचायत की ओर से बनाए गए, सार्वजनिक सुलभ शौचालय पूरी तरह से कचरे से अटे पड़े हैं। जिससे धार्मिक स्थान लोहार्गल में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur