उदयपुरवाटी,कैलाश बबेरवाल। अरावली पर्वतमालाओं में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ Sakray Dham में इस वर्ष ‘फागण महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
माँ शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजि.) के तत्वावधान में यह दो दिवसीय महोत्सव 23 और 24 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।
पहले दिन होगा मंगलपाठ और विशेष आयोजन
23 फरवरी (सप्तमी) को सूरत के प्रसिद्ध वाचक सुरेश जोशी एवं पूनम चोपड़ा द्वारा मैया का मंगलपाठ किया जाएगा।
कार्यक्रम में चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव और ‘मैया का खजाना’ मुख्य आकर्षण रहेंगे।
मंदिर परिसर को देश-विदेश के रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा।
भक्तों के लिए प्रसादी का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
दूसरे दिन निकलेगी भव्य ध्वज यात्रा
24 फरवरी (अष्टमी) को सुबह मैया को सिरा-पूरी का भोग लगाकर उदयपुरवाटी से सकराय धाम तक विशाल पैदल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी।
मैया के रथ के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते धाम पहुंचेंगे।
अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक राजवर्धन राठौड़ यात्रा के दौरान लाइव भजनों की प्रस्तुति देंगे।
चंग धमाल और फूलों की होली
शाम 6 बजे से शाकंभरी परिसर में राजू तिवाड़ी एंड पार्टी, फतेहपुर द्वारा राजस्थानी लोक भजन और चंग धमाल प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसी दौरान भक्तों के बीच भव्य ‘फूलों की होली’ खेली जाएगी, जो महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी।
तैयारियां अंतिम चरण में
समिति की कोर कमेटी और टीम के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं।
समिति के अनुसार, महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इसे देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
