Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, अभी पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन का 23 नवंबर का पूरा दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, अभी पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन का 23 नवंबर का पूरा दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025 : आज रविवार के दिन कई राशियों का भाग्य चमकने वाला है। बता दे कि आज ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र तुला राशि में। सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। जिसका लाभ आपको मिलने वाला है। चलिए जानते है 23 नवंबर रविवार को आप सभी का दिन कैसा रहेगा।

मेष आज का राशिफल – आज आपका स्वास्थ्य में काफी अच्छा असर दिखने वाला है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, खराब नहीं है। व्यापार आपका अच्छा है। रास्तों की विघ्न बाधा खत्म होगी और धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ेंगे और भाग्य साथ देगा। लाल वस्तु पास रखें।Aaj Ka Rashifal

वृषभ आज का राशिफल – आज के दिन आपकी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट, चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लेकिन कोई रिस्क मत लीजिएगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन आज का राशिफल – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क आज का राशिफल – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह आज का राशिफल – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने, पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें। भावनाओं में बहकर के कोई निर्णय न लें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या आज का राशिफल – आज के दिन आपको भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग होगा लेकिन गृह कलह के संकेत रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला आज का राशिफल – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय होगा। पराक्रम रंग लाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक आज का राशिफल – धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक या पारिवारिक कोई रिस्क मत लीजिएगा। जुबान पर काबू रखिए और निवेश मत करिए। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु आज का राशिफल – सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ी दूरी वाला। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर आज का राशिफल – चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान होगा। प्रेम, संतान थोड़ा ठीक ठाक। व्यापार भी अच्छा है लेकिन अज्ञात भय सताएगा और मानसिक परेशानी बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ आज का राशिफल – यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल – आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी में सफलता मिलने वाली है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur