Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / Aaj Ka Rashifal : बदल गई है ग्रहों की स्थिति, जानिए मेष से मीन सभी राशियों का कैसा रहेगा आज का का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : बदल गई है ग्रहों की स्थिति, जानिए मेष से मीन सभी राशियों का कैसा रहेगा आज का का राशिफल

आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) : Aaj Ka Rashifal : आज बुधवार को इन 6 राशियों के जीवन में खूब मचेगी हलचल, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का हाल

Today Horoscope Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव हुआ है जिसका असर आपकी राशियों पर दिखेगा।  आपकी दैनिक दिनचर्या के बारे ग्रहों के स्थति के अनुसार आंकलन किया जाता है और आज 27 जनवरी मंगलवार को ग्रहों की स्थति आज मेष राशि में चंद्रमा। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष आज का राशिफल : कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा, कारोबारी टूरिंग भी लाभप्रद, सुदृढ़ सितारा आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी विजयी रखेगा।

वृष आज का राशिफल : बाद दोपहर तक अपने आपको पंगों, झमेलों से बचाकर रखें, नुकसान का भी डर, फिर बाद में समय बेहतर बनेगा, आम हालात भी सुधरेंगे।

मिथुन आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग भी लाभ देगी, फिर बाद में समय कमजोर बनेगा, हर कदम सोच-समझ कर उठाएं।

कर्क आज का राशिफल: कोशिशों-इरादों में बाद दोपहर तक कामयाबी मिलेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे, फिर बाद में अर्थ दशा सुधरेगी तथा कंफर्टेबल बनेगी।

सिंह आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी मामलों के लिए अच्छा, फिर बाद में किसी अफसर के समक्ष जाने के लिए समय बेहतर।

कन्या आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक पेट के लिए ढीला, खान-पान भी संभल-संभाल कर करें, फिर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

तुला आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में आम हालात विपरीत बनने का डर बढे़गा।

वृश्चिक आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक ढीला, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण काम हाथ में न लेना चाहिए, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

धनु आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, स्कीमें प्रोग्राम सिरे चढे़ंगे, फिर बाद में समय परेशानी बढ़ाने वाला बनेगा।

मकर आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक जायदादी काम संवारने वाला, कोई उलझा, रुका काम सिरे चढे़गा, मगर बाद में बेहतरी होगी।

कुंभ आज का राशिफल: बाद दोपहर तक कामकाजी व्यस्तता तथा भागदौड़ बनी रहेगी, फिर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला बनेगा।

मीन आज का राशिफल: सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी काम संवारने वाला, इज्जत-मान की भी प्राप्ति, फिर बाद में समय आपको हिम्मती, उत्साही बनाए रखेगा।