Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / अयोध्या से पूजित अक्षत व कलश की यात्रा निकाली

,

अयोध्या से पूजित अक्षत व कलश की यात्रा निकाली

उदयपुरवाटी, अयोध्या से पूजित अक्षत व कलश की शोभायात्रा इंद्रपुरा स्टेंड से कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंची। जयश्रीराम के नारे लगाते हुए भक्त बाइक पर सवार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सह संयोजक अशोक सैनी बाबा, खंड कार्यवाह राजेंद्र शेखावत, संघ चालक शंकर लाल सैनी, जिला सहसंयोजक मोहन सिंह शेखावत, जिला संपर्क प्रमुख महेंद्र सैनी, डॉ राकेश सैनी, रजत मोरिया, नितेश सैनी, पूनम सोनी, द्वारका प्रसाद जांगिड़, गोरधन सिंह शेखावत, रामा महाराज, मदन सैनी, कैलाश सैनी, पार्षद तेजस छीपा, पार्षद सीताराम जांगिड़, वीरेंद्र शेखावत, मनोहर सिंह शेखावत, पार्षद घनश्याम स्वामी, हरीश शर्मा, अनिल टेलर सहित गोरक्षक दल के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।