Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / नाचते-गाते हुये महिलाओं ने माता शाकम्भरी की चुनरी में लगाई बुटियां

,

नाचते-गाते हुये महिलाओं ने माता शाकम्भरी की चुनरी में लगाई बुटियां

25 जनवरी को होगी विशाल चुनरी यात्रा आयोजित

उदयपुरवाटी. कस्बे के वार्ड 15 में स्थित राजेन्द्र अग्रवाल के घर पर शुक्रवार को महिलाओं ने सामूहिक कीर्तन करते हुये माता शाकम्भरी की चुनरियों में बुटियां लगाई। महिलाओं ने कीर्तन में म्हारी नैया पार लगा दे रे सकराय हाली मां…चुनड़ी बनाई मैया पाई पाई जोड़कर…आदि भजनों के साथ में महिलाओं ने नाचते गाते हुये माता का कीर्तन किया। कीर्तन में आई महिलाओं ने अपने हाथों से चुनरियों में बुटियां लगाते हुये भावों को पिरोहा। संगीता अग्रवाल ने बताया कि हम सभी महिलाओं ने मिलकर माता की चुनरियों में बुटियां लगाई है। सभी महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में माता की चुनरी यात्रा में 25 जनवरी को सकराय धाम के लिये रवाना होगी। इस दौरान ममता मित्तल, निर्मला शाह, मीनू शर्मा, सुनिता खैराड़ी, सुमन हरलालका, संगीता खैराड़ी, दुर्गा सैनी, कोमल शाह, माया शर्मा, कांता अग्रवाल, पूनम चेजारा, माया अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मधु शाह, संगीता शाह, इन्द्रा जोशी, मधु शर्मा, संतरा शर्मा, संतरा चेजारा, सुशिला चेजारा, पतासी चेजारा, विमला सैनी, दुर्गा देवी, पूजा सैनी, सजना मित्तल सहित मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur