Hindi News / आध्यात्मिक समाचार (Spirituality News In Hindi) / Weekly Rashifal : 15 से 21 दिसंबर इन राशियों की चमक यहेगी किस्मत? जानिए कैसा रहेगा आपका साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal : 15 से 21 दिसंबर इन राशियों की चमक यहेगी किस्मत? जानिए कैसा रहेगा आपका साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आने वाला सप्ताह (15- 21 दिसंबर, 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष साप्ताहिक राशिफल – मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में सुधार दिखेगा और अपनों का साथ मिलेगा। Weekly Horoscope

वृषभ साप्ताहिक राशिफल- वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह कुल मिलाकर ठीक रहेगा। मध्य में कामकाज में सफलता मिलेगी और लोग सहयोग करेंगे। सप्ताह के अंत में भौतिक सुख बढ़ेंगे, लेकिन किसी बात पर घर में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से बेवजह बहस से बचें। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा। Weekly Horoscope

मिथुन साप्ताहिक राशिफल- स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत बहुत पॉजिटिव रहेगी, काम बनेंगे और मन खुश रहेगा। बीच में धन लाभ होगा, लेकिन निवेश करने से बचें। Weekly Horoscope परिवार में किसी बात पर जुबान संभालकर रखें। सप्ताह के अंत में व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है और मेहनत रंग लाएगी। काली माता को प्रणाम करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल- कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उलझनों भरा रहेगा। सेहत भी थोड़ी डांवाडोल रहेगी। मध्य में स्थिति सुधरेगी, मन शांत होगा और जरूरत की चीजें मिलेंगी। अंत में धन का आगमन होगा और परिवार में सुख बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली के दर्शन करें। Weekly Horoscope

सिंह साप्ताहिक राशिफल- सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ खबर मिल सकती है। बीच में खर्च बढ़ेंगे और मन थोड़ा परेशान रहेगा। सप्ताह के अंत में फिर से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे और नई शुरुआत के योग बनेंगे। रोज सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल- कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह अच्छा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार ठीक रहेगा।सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी या अटके काम में सफलता मिलेगी। मध्य में धन लाभ होगा और यात्रा के योग बनेंगे। अंत में मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन हालात आपके पक्ष में रहेंगे। तांबे की वस्तु का दान करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल- तुला राशि वालों को इस सप्ताह सरकारी कामों में फायदा मिलेगा। परिवार का दायरा बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बनेंगे। मध्य में व्यापार मजबूत होगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। अंत में आय में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन नुकसान नहीं होगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल- वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने का है। गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। सप्ताह की शुरुआत में चोट या परेशानी से बचें। मध्य में ऊर्जा बढ़ेगी और हालात सुधरेंगे। अंत में व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन स्थिति संभली रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु साप्ताहिक राशिफल- धनु राशि वालों के लिए सप्ताह थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्च ज्यादा रहेंगे और मन परेशान हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी और नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। सप्ताह के मध्य में सावधानी जरूरी है, चोट या नुकसान का योग है। अंत में स्थिति सामान्य हो जाएगी और धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर साप्ताहिक राशिफल- मकर राशि वालों के लिए सप्ताह अच्छा है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने स्रोत भी काम करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में दबदबा बना रहेगा और ज्ञान में वृद्धि होगी। मध्य में जीवनसाथी और नौकरी में पूरा सहयोग मिलेगा। अंत में थोड़ा संभलकर रहें, कोई परेशानी आ सकती है। सूर्य को जल दें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल- कुंभ राशि वालों को सरकारी मामलों में सहयोग मिलेगा, लेकिन व्यापार में गलत लोगों से दूरी रखें। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत और प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। सप्ताह के अंत में समय आनंददायक रहेगा, फिर भी अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। तांबे की वस्तु का दान करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल- मीन राशि वालों का स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू तनाव हो सकता है, लेकिन संपत्ति या वाहन का योग भी बनेगा। सप्ताह के मध्य में भावुक होकर फैसला न लें। सप्ताह के अंत में परेशानी के बाद जीत आपकी होगी। शिवजी का जलाभिषेक करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur