Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

, ,

@rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Rajasthan t0th Result : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

जिसमे 94.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है।

पिछले साल यह 93.06 फीसदी रहा था। इस बार 93.63 फीसदी लड़के और 94.90 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर कार्यालय से परिणामों की घोषणा की।

वहीं दूसरी तरफ रिजल्ट जारी होने के बाद कई जगहों पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट खुल रही है।

छात्र अपना परिणाम नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

यह पहली बार है जब कक्षा 10वीं का परिणाम कक्षा 12वीं के परिणाम से पहले घोषित किया गया है।

बोर्ड के इतिहास में यह भी पहली बार है कि मार्च में परिणाम आया है।

राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करने का निर्देश दिया था।

इसलिए, तैयारियों में तेजी लाई गई और परिणाम से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा किया गया।

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। इस परीक्षा में 10,68,109 छात्र शामिल हुए थे।

Rajasthan Board 10th Result 2026: कैसे चेक करें?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in सर्च करें।
इसके बाद Rajasthan Board 10th Result 2026 Link जैसा टैब नजर आएगा।
इसमें अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स ठीक-ठीक भर दें।
सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर 10th रिजल्ट आ जाएगा।