Kota Bundi Railway Overbridge : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।
बता दे कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सिफारिश पर 12 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण का प्रस्ताव है।
कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में रेल यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 338.25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।
इन कार्यों के पूरा होने से रेलवे फाटकों पर भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और यातायात सुचारू हो जाएगा।
कोटा और बूंदी जिलों में 12 स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास की आवश्यकता थी।
इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर सभी 12 स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे।
इस मामले में रेल मंत्रालय ने सभी 12 स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास को मंजूरी दी है।
ऐसे में इन स्थानों पर ट्रेनों के गुजरने के दौरान होने वाली भीड़भाड़ से लोगों को राहत मिलेगी।
यहां बनेंगे ओवरब्रिज व अंडरपास
- रामगंजमंडी क्षेत्र में एलसी-76 के पास धरनावद-झालावाड़ रोड पर 10 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का कार्य पहले से प्रगति पर है।
- इसके अलावा जुल्मी-नालोदिया रोड पर एलसी-2 के पास 34.97 करोड़ रुपए की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
- इसके साथ ही सांगोद विधानसभा क्षेत्र में सीमलिया-दीगोद रोड (एलसी-11) पर 34.99 करोड़ रुपए,
- सीमलिया-कल्याणपुरा रोड (एलसी-13) पर 34.96 करोड़ रुपए,
- कल्यारी-खड़ा रोड (एलसी-16) पर 34.99 करोड़ रुपए,
- गडेपान-बंबोरी सड़क (एलसी-17) पर 34.98 करोड़ रुपए
- 24 मील-ककरावदा रोड (एलसी-19) पर 34.96 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।
- अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बूंदी के केशवराय पाटन क्षेत्र में सुमेरगंजमंडी-दौलतपुरा मार्ग पर लगभग 34.99 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है।
- केशवराय पाटन-तालेड़ा मार्ग (एलसी-23) पर 34.98 करोड़ रुपए
- नेशनल हाईवे-दौलदा मार्ग (एलसी-45) पर 34.99 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी निर्माण को मंजूरी दी गई है।
- वहीँ ग्रामीण इलाकों में भेरूजी की झोपड़ी गांव मार्ग (एलसी-53) पर 4.34 करोड़ रुपए और सेदरी गांव रोड (एलसी-05) पर 9.10 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं।



