Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / भीषण हादसा! बस पलटने से 16 की मौत, पीएम मोदी ने दुख जताया

,

भीषण हादसा! बस पलटने से 16 की मौत, पीएम मोदी ने दुख जताया

भीषण हादसा! बस पलटने से 16 की मौत, पीएम मोदी ने दुख जताया

भीषण हादसा! बस पलटने से 16 की मौत, पीएम मोदी ने दुख जताया

Jammu के Udhampur में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रामनगर से आ रही एक यात्री बस कगोत नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार में चल रही थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया,

जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है, वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु- पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

मोदी ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur