Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा 152-D पर कार एक्सीडेंट में महिला समेत 2 की मौत, जानें पूरा मामला

, ,

हरियाणा 152-D पर कार एक्सीडेंट में महिला समेत 2 की मौत, जानें पूरा मामला

हरियाणा 152-D पर कार एक्सीडेंट में महिला समेत 2 की मौत, जानें पूरा मामला

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त कि Breaking खबर सामने आ रही है। बता दे कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे 152-D पर हाई स्पीड कार की टक्कर लगने से महिला समेत दो वर्करों की मौत हो गई।

पिहोवा के लाडवा फार्म के पास वर्कर्स हाईवे पर घास काटने का काम कर रहे थे। सेंट्रल वर्ज से जैसे ही वर्कर काम करके नीचे उतरे गंगहेड़ी की ओर से आई स्विफ्ट कार उनको जोरदार टक्कर मार दी।

मरने वालों की पहचान सारसा गांव के अमित लाल (53) और जिला कैथल के सलीम मदूदपुर गांव की 44 वर्षीय सलीना के रूप में हुई।

दोनों एक कंपनी में ठेकेदार के जरिए हाईवे पर घास काटने का काम करते थे। उनके साथ अन्य वर्कर भी काम पर लगे हुए थे।

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अमित लाल हाईवे पर संकेत लगाकर ड्यूटी कर रहा था।

तभी गंगहेड़ी की ओर से आई राजस्थान नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित लाल हाईवे से उछल कर पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, कार टक्कर लगने से बेकाबू हो गई और हाईवे पर काम कर रही वर्कर सलीना को टक्कर मारी।

जिससे महिला कार के अगले हिस्से में फंस गई।

आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश में सलीना को खींचते हुए 50-100 मीटर तक ले गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur