Holi Holidays update : होली का त्यौहार आ रहा है ऐसे में देशभर में कर्मचारियों के साथ साथ बच्चों की भी इस पावन पर्व पर उत्सकता बढ़ गई है। बता दे की होली का त्योहार नजदीक आते ही हर तरफ माहौल रंगीन होता जा रहा है। ऐसे में होली पर आपको लम्बी छुट्टियां मिल जाये तो सोने पर सुहागा बन सकता है. बता दे की राजस्थान में भाजपा सरकार के आधिकारिक कैलेंडर ( Rajasthan Holi Holiday) के अनुसार, इस बार प्रदेशवासियों को एक लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है, जिससे त्योहार की खुशियां दोगुनी हो सकती है और आप अपने परिवार के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते है।
लगातार 5 दिन की छुट्टी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों के लिए 28 फरवरी से 4 मार्च तक का अवकाश मिल सकता है। जिससे उनका होली त्यौहार इस बार स्पेशल हो सकता है। चलिए जानते है छुट्टियां का पूरा विवरण( Rajasthan Holi Holiday)
28 फरवरी (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश.
01 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
02 मार्च (सोमवार)- राज्य सरकार द्वारा होलिका दहन का आधिकारिक अवकाश घोषित.
03 मार्च (मंगलवार)- धुलंडी (रंगों की होली) का सार्वजनिक अवकाश.
रजिस्ट्रार प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, 4 मार्च को केवल न्यायालयों (Courts) में अवकाश रहेगा. अन्य सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के लिए फिलहाल 4 तारीख की छुट्टी के आदेश नहीं हैं, वहां 4 मार्च से कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो सकता है.
इस तरह शनिवार से लेकर बुधवार तक लगातार 5 दिनों तक सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल बंद रहेंगे.
जयपुर के नजदीक बनाएं यहां घूमने का प्लान
राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 20 किमी दूर टोंक रोड पर ये जगह है, जिसको चोखी ढाणी कहते हैं, इसको आप ‘मिनी राजस्थान’ कह सकते हैं. ये जगह एक एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक गांव है. यहां पर आप एक दिन में आराम से घूम सकते हैं.
चोखी ढाणी में राजस्थानी संस्कृति, खान-पान और परंपराओं का अनुभव कर सकते हैं. यहां आपको प्रदेश का पारंपरिक भोजन (राजस्थानी थाली), लोक नृत्य (घूमर, कालबेलिया), कठपुतली शो, जादूगर शो और ऊंट की सवारी जैसे मनोरंजन के साथ-साथ रिसॉर्ट और होटल की सुविधा का मजा ले सकते हैं.
चोखी ढाणी पर्यटकों के लिए एक संपूर्ण ग्रामीण अनुभव प्रदान करता है. यहां आपको राजस्थानी गांव का माहौल, लोक कला, संगीत और नृत्य देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही यहां आपको राजस्थान की पूरी संस्कृति अनुभव होगी.
