Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला।
राज्य सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक आलोक रंजन को जयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि निशांत जैन को बीकानेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
बाड़मेर की जिला कलक्टर टीना डाबी को अब टोंक का डीएम बनाया गया है।
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। ओम कसेरा को जयपुर नगर निगम के आयुक्त का पदभार मिला है।Rajasthan IAS Transfer
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 34 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल में बीकानेर के जिला कलेक्टर को भी बदल दिया गया है।
श्रीमती नम्रता वृष्णि (वर्तमान जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर) का तबादला कर दिया गया है।
उन्हें अब ‘विशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, राजस्थान, जयपुर’ का नया जिम्मा सौंपा गया है।
आईएएस डॉ. जोगा राम को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज विभाग के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं, राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा कन्हैयालाल स्वामी को जोधपुर के संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुकुल शर्मा को स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं आईएएस उत्सव कौशल और अमिता शर्मा को संयुक्त सचिव का पद दिया गया है।
रिया डाबी को सीएमओ में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है।Rajasthan IAS Transfer
जयपुर समेत कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। संदेश नायक को जयपुर का डीएम बनाया गया है।
वहीं जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल को जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रैट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आलोक रंजन को जोधपुर और गौरव अग्रवाल को उदयपुर का डीएम बनाया गया है।
बाड़मेर में चिनमयी गोपाल को जिला मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं कोटपूतली-बहरोड में अपर्णा गुप्ता, खैरथल-तिजारा में अतुल प्रकाश और डीडवाना-कुचामन में अवधेश मीणा को डीएम का पद मिला है।
प्रतापगढ़ के नए डीएम शुभम चौधरी, सीकर के आशीष मोदी, फलौदी के अंकित कुमार सिंह, बारां के बाल मुकुंद असावा, बीकानेर के निशांत जैन, श्रीगंगानगर के अमित यादव और चित्तौड़गढ़ की मंजू को बनाया गया है।
वहीं सिरोही में रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, रविंद्र गोस्वामी को पाली,
हरफूल सिंह यादव को बूंदी, देवेंद्र कुमार को नागौर, अ
क्षय गोदारा को करौली, सोम्या झा को दौसा,
दशेल दान को डूंगरपुर, मो. जुनैद पी पी को सुलंबर और मंयक मनीष को डीग का नया जिला मजिस्ट्रैट नियुक्त किया गया है।
