Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Holidays: 20 से 31 मार्च तक 3 बार लंबे वीकेंड का मौका, राजस्थान में 11 दिन में 7 अवकाश

,

Rajasthan Holidays: 20 से 31 मार्च तक 3 बार लंबे वीकेंड का मौका, राजस्थान में 11 दिन में 7 अवकाश

Rajasthan Holidays: 20 से 31 मार्च तक 3 बार लंबे वीकेंड का मौका, राजस्थान में 11 दिन में 7 अवकाश

Rajasthan School Holiday Update : इस महीने में स्कूली बच्चों के साथ साथ कर्मचारियों को लॉन्ग वीकेंड का मौका मिलने वाला है। बता दे कि मार्च का तीसरा और अंतिम सप्ताह सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के लिए छुट्टियों की अच्छी खबर लेकर आ रहा है। 20 से 31 मार्च के बीच, कुल 11 दिनों में सात छुट्टियां आ रही हैं, जिससे लोगों को तीन लंबे सप्ताहांत का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

20-21-22 मार्च को राजस्थान में अवकाश

राजस्थान सरकार ने विभिन्न त्योहारों पर अवकाश घोषित किया है। चेटीचंड के अवसर पर 20 मार्च को अवकाश रहेगा, जिसके बाद 21 मार्च, शनिवार और 22 मार्च, रविवार से लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा।

26 से 29 मार्च तक चार दिन का लंबा सप्ताहांत

इसके बाद 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी होगी। यदि कर्मचारी 27 मार्च को एक दिन की छुट्टी लेते हैं, तो उन्हें 26 से 29 मार्च तक चार दिन का लंबा सप्ताहांत मिल सकता है, क्योंकि 28 मार्च शनिवार है और 29 मार्च रविवार है।

28 से 31 मार्च तक भी मिलेगी छुट्टियां

इसी तरह महीने के अंत में लंबी छुट्टी का मौका है। 31 मार्च को महावीर जयंती पर अवकाश रहेगा। यदि कोई कर्मचारी 30 मार्च को छुट्टी लेता है, तो 28 से 31 मार्च तक लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद लिया जा सकता है।

लगातार इन छुट्टियों के कारण पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। कई लोग इस दौरान परिवार के साथ यात्रा करने या धार्मिक स्थलों पर जाने की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर, मार्च का यह समय कर्मचारियों के लिए आराम करने और काम के बीच घूमने का एक सुनहरा अवसर ला रहा है।

यहाँ देखें कब और क्यों रहेगा अवकाश


20 मार्च शुक्रवार Cheti Chand
21 मार्च शनिवार साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 मार्च गुरुवार Ram Navami
27 मार्च शुक्रवार वैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
28 मार्च शनिवार साप्ताहिक अवकाश
29 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश
30 मार्च सोमवार वैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
31 मार्च मंगलवार Mahavir Jayanti