Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / जोधपुर में 1243 करोड़ की लागत से बनेगा 7 किमी लंबा हाईटेक एलीवेटेड रोड, जमीनों के रेट छूएंगें आसमान

, ,

जोधपुर में 1243 करोड़ की लागत से बनेगा 7 किमी लंबा हाईटेक एलीवेटेड रोड, जमीनों के रेट छूएंगें आसमान

जोधपुर में 1243 करोड़ की लागत से बनेगा 7 किमी लंबा हाईटेक एलीवेटेड रोड, जमीनों के रेट छूएंगें आसमान

Rajasthan Jodhpur Elevated Road: राजस्थान के जोधपुर जिले के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे लगातार लोगों की मांग और बढ़ते ट्रेफिक दबाव के चलते जोधपुर के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। होली के मोके पर जोधपुर में महामंदिर से आखलिया चौराहे तक 7.6 किमी लंबी फोरलेन एलीवेटेड रोड का शिलान्यास हुआ है. 1,243 करोड़ की इस परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा, आवागमन आसान बनेगा और व्यापार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. यहां तक की आस पास की जमीनों के रेट में भी उछाल देखने को मिलेगा। अब जब परियोजना को मंजूरी मिल गई है, तो लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा होगा और उन्हें जल्द राहत मिलेगी.

1,243 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा फोरलेन एलीवेटेड रोड

अधिक जानकारी के लिए बता दे की होली के मोके पर नरेंद्र मोदी ने जोधपुर शहर को एक बड़ी सौगात दी है. महामंदिर से आखलिया चौराहे तक 7.6 किलोमीटर लंबी फोरलेन एलीवेटेड रोड के निर्माण का शिलान्यास किया गया है. करीब 1,243 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का शुभारंभ उन्होंने अजमेर दौरे के दौरान वर्चुअल माध्यम से किया था।

सुबह शाम दीखता है ट्रेफिक का दबाव

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जोधपुर में इस मार्ग पर लंबे समय से ट्रैफिक का भारी दबाव बना रहता है. खासकर सुबह और शाम के समय लोगों आपको लंबा जाम भी देखने को मिल सकता है . कई बार छोटी दूरी तय करने में भी आधा से एक घंटा लग जाता है. ऐसे में यह एलीवेटेड रोड शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी.

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जताया आभार

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रधानमंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और जोधपुर शहर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उनके अनुसार यह एलीवेटेड रोड शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और आने वाले वर्षों में इसका बड़ा लाभ देखने को मिलेगा.