Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana : ACB में बड़ा फेरबदल, दो IPS समेत 7 नए अधिकारी नियुक्त; बैंक घोटालों की जांच तेज

,

Haryana : ACB में बड़ा फेरबदल, दो IPS समेत 7 नए अधिकारी नियुक्त; बैंक घोटालों की जांच तेज

Haryana : ACB में बड़ा फेरबदल, दो IPS समेत 7 नए अधिकारी नियुक्त; बैंक घोटालों की जांच तेज

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सोमवार को संबंधित आईपीएस (IPS) और एचपीएस (HPS) अधिकारियों को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। ब्यूरो की तरफ से इस समय मुख्य रूप से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले की जांच की जा रही है।

दो आईपीएस और पांच एचपीएस अधिकारियों की नियुक्ति

वहीँ दूसरी तरफ बता दे की सरकार ने भ्रष्टाचार की जांच में तेजी के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दो आईपीएस और पांच एचपीएस अधिकारियों को लगाया है।Haryana News

हुए है ये बदलाव

आईपीएस अधिकारियों में एसपी एसटीएफ वसीम अकरम और एसपी सीआईडी उपासना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में सेवाएं देंगे।

इसी तरह एचपीएस(HPS) अधिकारियों में डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो अरविंद दहिया,

एसीपी सोनीपत राहुल देव,

डीएसपी द्वितीय आईआरबी भोंडसी मनीष सहगल,

एसीपी गुरुग्राम प्रियांशु दीवान

एसीपी (SP) गुरुग्राम अभिलक्ष जोशी को भी ब्यूरो में शामिल किया गया है।

इन बैंक घोटालों में कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतों की जांच चल रही है।

भ्रष्टाचार के मामलों में जांच को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो को मजबूती दी गई है।Haryana News

सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारी पंचकूला स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे।

अधिकारियों की तैनाती से एसीबी की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होने और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।