Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Railway Project: राजस्थान में बिछेगा नई रेल लाइनों का जाल, 1340 KM के प्रोजेक्ट की DPR तैयार, धरातल पर पहुंचे 30 कार्य

,

Rajasthan Railway Project: राजस्थान में बिछेगा नई रेल लाइनों का जाल, 1340 KM के प्रोजेक्ट की DPR तैयार, धरातल पर पहुंचे 30 कार्य

Rajasthan Railway Project: राजस्थान में बिछेगा नई रेल लाइनों का जाल, 1340 KM के प्रोजेक्ट की DPR तैयार, धरातल पर पहुंचे 30 कार्य

Rajasthan New Railway Project: राजस्थान में कई रेलवे प्रोजेक्ट ने अब रफ़्तार पकड़ ली है। जिससे प्रदेश के कई शहरों की किस्मत चमकने वाली है।

बता दे की वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 1546 किलोमीटर नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन कार्य प्रगति पर है, जिस पर 19,680 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा, 1340 किलोमीटर की परियोजनाओं की डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजी गई हैं, जबकि 2451 किलोमीटर के लिए 30 सर्वेक्षण प्रगति पर हैं।

जोन के महाप्रबंधक अमिताभ ने गुरुवार को मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

उन्होंने वर्ष कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में रेलवे ने अपने कुल बजट का 100 प्रतिशत उपयोग किया।

राजस्व के क्षेत्र में भी जोन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 8622 करोड़ रुपए की आय अर्जित की, जो अब तक की सर्वाधिक है।

इस दौरान सीपीआरओ अमित सुदर्शन, अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी, जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन, प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विद्युतीकरण के क्षेत्र में, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 5549 किलोमीटर रेल पटरियों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जो ब्रॉड गेज मार्ग का लगभग 99% है।

शेष 10 मार्ग किलोमीटर (अरनिया खुर्द-लालसोट) का जून 2026 तक विद्युतीकरण करने का लक्ष्य है। वर्तमान में, 78% कोचिंग ट्रेनें और लगभग 61% मालगाड़ियां इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चल रही हैं।

77 स्टेशनों पर मिलेगी हाईटेक सुविधा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 4100 करोड़ रुपये की लागत से 77 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। 22 मई, 2025 को पीएम मोदी ने 5 स्टेशनों का उद्घाटन किया था, जबकि 7 अन्य स्टेशन तैयार हैं।

इसके अलावा 100 प्लेटफार्मों की ऊंचाई को उच्च स्तर तक बढ़ाया गया है और 50 प्लेटफार्मों की ऊंचाई को उच्च स्तर तक बढ़ाने का काम चल रहा है।

इसके अलावा, 162 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेल्टरों को मंजूरी दी गई है।