Rajasthan New Road Project : राजस्थान सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-IV) के चौथे चरण के तहत 2024-25 से 2028-29 तक देश भर में 62,500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा है
इसके लिए कुल 70,125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इस चरण में, 2011 की आबादी के आधार पर अलग-थलग बस्तियों को सड़क संपर्क प्रदान किया जाएगा।
देशभर में अब तक स्वीकृत 4 हजार 795 सड़कों में से राजस्थान को 1 हजार 216 सड़कों की मंजूरी मिली है,
15 हजार 401 किलोमीटर सड़क में से 3 हजार 219 किलोमीटर लंबी सड़कें राजस्थान के लिए स्वीकृत हुई हैं।
राजस्थान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में करीब 8 हजार 584 किलोमीटर लंबाई की 912 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
सरकार ने योजना की अवधि मार्च 2025 से बढ़ाकर मार्च 2028 तक करने की मंजूरी दी है।
साथ ही योजना का संशोधित कुल वित्तीय परिव्यय 83 हजार 977 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।
राजस्थान के बारां जिले बहुल क्षेत्रों में 43 किलोमीटर लंबाई की 14 सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान और तमिलनाडु को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान दिया गया।




